Jharkhand: औषधीय खेती में योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान, देवघर के दंपत्ति बनेंगे लालकिले के स्पेशल गेस्ट

देवघर:  देवघर के पुरनदाहा निवासी सौरभ केसरी और उनकी पत्नी रजनी केसरी को इस साल 15 अगस्त को नई दिल्ली के लालकिले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्पेशल गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह सम्मान भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के नेशनल मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड की ओर से दिया गया है।

सौरभ केसरी और उनका परिवार पिछले 112 वर्षों से कालमेघ, कौंच, वन तुलसी जैसे औषधीय पौधों की खेती, फसल, बीज उत्पादन और विपणन में ग्रामीण इलाकों के किसानों को जागरूक कर रहे हैं। उनका उद्देश्य किसानों की आमदनी बढ़ाना और झारखंड में पलायन को रोकना है।

सौरभ और रजनी केसरी आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने में भी सक्रिय हैं। उनके समर्पित कार्यों को देखते हुए उन्हें इस राष्ट्रीय समारोह में शामिल होने का मौका मिला है।

नेशनल मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड ने पूरे झारखंड से कुल पांच लोगों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्पेशल गेस्ट के रूप में चुना है, जिनमें सौरभ और रजनी केसरी भी शामिल हैं।

सौरभ केसरी ने कहा, “भारत सरकार का यह सम्मान हमारे पूरे परिवार, समाज और देवघर के लिए गर्व की बात है। हम आगे भी किसानों और ग्रामीणों के लिए काम करते रहेंगे।”

 

 

इसे भी पढ़ें :  Deoghar : बैद्यनाथ मंदिर में स्थानीय लोगों के लिए पूजा करने का समय निर्धारित हो : निशिकांत

Spread the love
  • Related Posts

    Muri : सरहुल पर पिस्का सरना स्थल में साल पेड़ की हुई पूजा, रंगवा-रंगुली की दी गई बलि

    मुरी : सरहुल पर्व के मौके पर शनिवार को परम्परागत विधि विधान से सिल्ली के सुदूरवर्ती गांव पिस्का के सरना स्थल में साल वृक्ष की पूजा अर्चना की गई। साथ…

    Spread the love

    Muri : मुरी में सरहुल पर्व की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुआ आयोजन

    मुरी : , दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल (हटिया) के तत्वावधान में सरहुल पूर्व की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time