रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षा 23 अगस्त से शुरू होगी। मैट्रिक की परीक्षा 23 से 29 अगस्त तक और इंटर की परीक्षा 23 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित होगी। दोनों परीक्षाएं दो पाली में होंगी — पहली पाली सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक।
JAC अध्यक्ष नटवा हांसदा ने बताया कि इस साल करीब 25 हजार छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। एडमिट कार्ड 18 अगस्त से JAC की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 से 8 सितंबर तक संबंधित स्कूलों में होंगी।
गौरतलब है कि इस साल मैट्रिक और इंटर में कुल 7,83,711 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। मैट्रिक में 91.71% और इंटर में 95.62% छात्र सफल हुए थे, जबकि बाकी छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में मौका पा रहे हैं। प्रैक्टिकल के अंक 3 से 9 सितंबर के बीच वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे और एक प्रति 12 सितंबर तक JAC कार्यालय में जमा करनी होगी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिले के 12वीं पास युवाओं के लिए IT में करियर का सुनहरा मौका, यहाँ लगेगा HCL Tech का चयन कैंप
There is no ads to display, Please add some



















































