Jamshedpur: सीमेंट उद्योग में बड़ा सौदा, NUVOCO बनने जा रही है देश की पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी

जमशेदपुर: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), मुंबई बेंच ने वडराज सीमेंट लिमिटेड (VCL) के अधिग्रहण के लिए NUVOCO विस्तास कॉर्प लिमिटेड की समाधान योजना को मंजूरी दे दी है. यह अधिग्रहण इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, 2016 (आईबीसी) के तहत स्वीकृत किया गया है.

1,800 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान, संयंत्र होंगे पुनः सक्रिय

समाधान योजना के तहत NUVOCO विस्तास 1,800 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान करेगी. अधिग्रहण प्रक्रिया NUVOCO की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी वान्या कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड (वान्या) के माध्यम से पूरी की जाएगी, जिसके बाद वान्या का वीसीएल में विलय कर दिया जाएगा. इससे वीसीएल, न्युवोको की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी.

NUVOCO अगले सात वर्षों से बंद VCL संयंत्रों को पुनः संचालन में लाने के लिए 1,000-1,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. यह निवेश चरणबद्ध तरीके से अगले 15-18 महीनों में किया जाएगा, जिससे उत्पादन वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही तक शुरू होने की संभावना है.

NUVOCO बनेगी भारत की पांचवीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी

इस अधिग्रहण के बाद NUVOCO विस्तास की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता 31 एमएमटीपीए तक पहुंच जाएगी. इससे कंपनी भारत की पांचवीं सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता के रूप में स्थापित हो जाएगी.

NUVOCO के एमडी का बयान
NUVOCO विस्तास के प्रबंध निदेशक जयकुमार कृष्णास्वामी ने कहा कि यह अधिग्रहण कंपनी की लॉजिस्टिक दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करेगा. इससे नए बाजारों में विस्तार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी.

 

इसे भी पढ़ें : Bokaro: बोकारो में विस्थापितों पर लाठीचार्ज, एक युवक की मौत से भड़का आक्रोश

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्मामाइंस में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल बरामद

कपाली के मो. आबिद से 97 हजार रुपये में हथियार खरीदने का खुलासा, पुलिस खंगाल रही हथियार तस्करी का नेटवर्क जमशेदपुर : शहर में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ…

Spread the love

Potka: बंगला क्लब खैरपाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन को उमड़ रही भीड़

पोटका : बंगला क्लब खैरपाल में दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मूर्तिकार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time