Palamu : पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में जावा महुआ किया नष्ट

पलामू  : जिले में अवैध शराब निर्माण और नशीले पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में जावा महुआ नष्ट किया गया। पहला मामला ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र की है जहां से ग्राम कुल्ही पहाड़ के नीचे अवैध शराब बनाने के लिए  लगभग 100 किलोग्राम फुलाया गया जावा महुआ बरामद कर उसी स्थान पर विनष्ट किया गया । दुसरा मामला हैदरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परता से सटे सोन नदी के तट पर अवैध देसी शराब बनाने के लिए संग्रहित करीब 500 किलोग्राम फुलाया गया जावा महुआ तथा उसके निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को मौके पर ही नष्ट किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एसडीओ ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षाकेंद्रों का लिया जायजा

अवैध गतिविधियों की सूचना दे – पुलिस

पलामू पुलिस नशीले पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। पुलिस ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अवैध गतिविधियों की सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : महाशिवरात्रि को लेकर बाबा बैद्यनाथ व मां पार्वती मंदिर के शिखर से उतारे गए पंचशूल, होगी विशेष पूजा

Spread the love

Related Posts

Bahragora : रामनवमी पर सुरक्षा का कड़ा संदेश, प्रशासन ने Flag March निकाल उपद्रवियो की दी सख्त चेतावनी, आम जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा 

 बहरागोड़ा : आगामी रामनवमी महापर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम बहरागोड़ा में स्थानीय प्रशासन की ओर से क्षेत्र में फ्लैग मार्च…

Spread the love

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time