पटमदा: बिड़रा ग्राम सभा के तहत शुक्रवार को बिड़रा पंचायत अंतर्गत माचा मध्य विद्यालय मैदान में ग्रामप्रधान विकाश चंद्र महतो की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बंद पड़े पुस्तकालय का पुनः संचालन करने का निर्णय लिया गया और पुस्तकालय संचालन के लिए नई कमिटी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष के पद पर बिजय महतो, सचिव बिप्लब महतो, कोषाध्यक्ष उत्तम रजक, सहसचिव राजू रुहिदास, सहकोषाध्यक्ष सूरज महतो, सदस्य के रूप में राजकुमार कैबर्त आदि को चुना गया. उल्लेखनीय है कि जिला परिषद मद से बिड़रा ग्राम विकास भवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पुस्तकालय बनाया गया था.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: न्यू मार्केट हनुमान मंदिर में नारायण भोज आयोजित
पुस्तकालय का संचालन नहीं होने के कारण काफी दिनों से पुस्तकालय में लाखों रुपये के किताब, कंप्यूटर आदि सामग्री बंद पड़ा हुआ था. अब पुस्तकालय संचालन कमिटी के गठन जल्द ही पुस्तकालय का संचालन शुरू किया जाएगा. जिसका लाभ आस पास के विद्यार्थियों को मिलेगा. इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो, समाजसेवी विश्वनाथ महतो, मुखिया प्रतिनिधि खान्दु सिंह सरदार, उपमुखिया गोपाल गोराई, पंचायत समिति निर्मल रजक,पंचायत के ग्रामीण आदित्य महली, नलिनी महली, उमेश चंद्र महतो, मुकेश महतो, भजहरि कालिंदी, अर्जुन रुहिदास, विधान चंद्र महतो, गुरूचरण महतो, निताई महली, प्राणकृष्ण रुहिदास आदि उपस्थित थे.


















































