जमशेदपुर: पोटका के खपरसाईं में रविवार को आयोजित डिग्री कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में विवाद खड़ा हो गया। इस मौके पर विधायक संजीव सरदार की मौजूदगी में क्षेत्र की जिला परिषद सदस्या सन मुनि सरदार ने जमकर बवाल काटा और शिलान्यास के तरीके का विरोध किया।
सन मुनि सरदार ने कहा कि 35 करोड़ रुपये की लागत से उनके पंचायत में बनने वाले डिग्री कॉलेज के शिलान्यास में संवेदक ने केवल विधायक संजीव सरदार के चहेते जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया। उन्होंने इसे न्याय संगत नहीं बताया।

शिलान्यास स्थल पर लगभग आधा घंटा विवाद चलता रहा, जिसमें सदस्या ने शिलान्यास के इस तरीके की तीखी आलोचना की। उन्होंने यह भी कहा कि किसी कानून में नहीं लिखा है कि सरकारी योजनाओं में सिर्फ क्षेत्र के विधायक या उनके चहेते शामिल होंगे।
मामले को देखते हुए पोटका पुलिस और प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और विवाद को शांत कराया। सन मुनि सरदार ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में ऐसी सोच रखने वाले जनप्रतिनिधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस घटना पर पूछे जाने पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने भड़कते हुए इसे सिरे से नकार दिया और कहा कि शिलान्यास का आयोजन विधि और नियमों के अनुसार ही हुआ।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: पारिवारिक विवाद ने लिया गंभीर रूप, आठ लोगों पर मारपीट और लज्जा भंग का मामला दर्ज














































