पोटका: पोटका थाना क्षेत्र के तेंतला पंचायत अंतर्गत तुड़ी मौजा में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पोटका C.O. निकिता बाला को एक मांग पत्र सौंपा।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन को दबंगई के बल पर अतिक्रमित कर निजी उपयोग में बदलने की कोशिश की जा रही है, जो नियमों के खिलाफ है और ग्रामीणों के हितों के लिए हानिकारक है।
कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चट्टर्जी, लालटू दास, सीताराम सोरेन, आनंद पाल, शिवचरण टुडू सहित अन्य नेताओं ने मांग की है कि:
- सरकारी नक्शे के अनुसार स्थल जांच कराई जाए।
- सरकारी जमीन पर अधिकारी बोर्ड लगाया जाए।
- अवैध कब्जा हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी सामूहिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।