Potka : गरीब बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी का खर्च समाज उठाएगा – श्रवण प्रसाद

  • रौनियार वैश्य कल्याण समिति का वन भोज सह परिवार मिलन समारोह, समाज उत्थान पर जोर
  • रौनियार वैश्य समाज ने एकता और सहयोग का दिया संदेश

पोटका : रौनियार वैश्य कल्याण समिति की ओर से वन भोज सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन हिल व्यू रिसोर्ट, जमशेदपुर में किया गया। इस अवसर पर समाज के वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया। समारोह में प्रदेश भर से रौनियार वैश्य समाज के लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण प्रसाद उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में बांधने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने समाज के लोगों से वर्ष में कम से कम तीन बार ऐसे आयोजन करने की अपील की। साथ ही गरीब बच्चों की शिक्षा और बेटियों के विवाह में सहयोग देने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय महासभा द्वारा रांची में गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा, जिसमें माता-पिता एवं परिजनों को केवल सहभागिता करनी होगी, जबकि समस्त खर्च महासभा द्वारा वहन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Muri : अमेरिकी हमले के खिलाफ माकपा का विरोध मार्च और दो दिवसीय बैठक सम्पन्न

गरीब बेटियों के सामूहिक विवाह का आयोजन रांची में होगा

श्रवण प्रसाद ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए महासभा लगातार प्रयासरत है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति का भी दायित्व है कि वह आगे आकर समाज को सशक्त बनाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा और विवाह जैसे सामाजिक मुद्दों पर सामूहिक सहयोग ही समाज को मजबूत बनाएगा। महिला विंग की अध्यक्ष शोभा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को छोटे-छोटे समूहों में जोड़कर संगठित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समाज की कई पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का कार्य उन्होंने किया है। साथ ही बच्चों के एडमिशन, किताबें एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में भी वे सक्रिय रूप से योगदान देती रही हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अमेरिकी टैरिफ को बेअसर करेगी पीएम मोदी की ढाल – जेपी पांडेय

महिला विंग ने शिक्षा और न्याय दिलाने में निभाई अहम भूमिका

शोभा गुप्ता ने कहा कि वह पिछले 27 वर्षों से अध्यक्ष पद पर कार्य कर रही हैं और आगे भी महिलाओं को एकजुट कर महिला शक्ति को सशक्त बनाने का प्रयास जारी रखेंगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष रामायण गुप्ता, सचिव नरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुरारी गुप्ता, महिला विंग अध्यक्ष शोभा गुप्ता, सचिव पूनम गुप्ता, कोषाध्यक्ष बिंदा साहू तथा संरक्षक मीरा गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस आयोजन ने समाज में एकता और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम होटल ओनर्स एसोसिएशन की पहल पर झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में चलाया गया सफाई अभियान 

झाड़ग्राम : शाल-महुआ के घने हरे-भरे जंगलों से घिरा ‘अरण्य सुंदरी’ झाड़ग्राम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली के लिए प्रसिद्ध है। शहर को और अधिक सुंदर, स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल…

Spread the love

Jamshedpur : चीनी-प्याज की बढ़ती कीमतों से आम जनता के साथ जन प्रतिनिधि भी बौखलाए, विधायक सरयू राय ने जमाखोरी पर अंकुश लगाने की सरकार को दी सलाह

सरयू राय ने मोदी, हेमंत और इरफान को टैग कर ट्वीट किया चीनी-प्याज की महंगाई से झारखंड पर बढ़ा दबाव जमशेदपुर : चीनी और प्याज की बढ़ती कीमतों का असर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time