Raja Raghuvanshi murder case: हनीमून से पहले रची गई थी मौत की पटकथा, कहा था – विधवा बनकर करूंगी तुमसे शादी, कंगना रनौत ने भी दी प्रतिक्रिया

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. शादी के महज पाँच दिन बाद, राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और उसके दोस्तों के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

शादी 11 मई को हुई. लेकिन 16 मई तक सोनम ने अपने प्रेमी से वादा कर लिया—”राजा को खत्म कर देते हैं. मैं विधवा बन जाऊंगी. तब पापा भी हमारी शादी के लिए मान जाएंगे.” इसी लालच और प्रेम-जाल में सोनम ने एक क्रूर योजना को अंजाम देने का फैसला किया.

हत्या में जिस हथियार (डाव) का इस्तेमाल हुआ, वह ऑनलाइन ऑर्डर करके गुवाहाटी मंगवाया गया था. आरोपी हत्या से ठीक पहले सोनम के होमस्टे के पास के एक होटल में ठहरे थे. सोनम लगातार उन्हें अपनी लोकेशन भेजती रही.

‘मार दो इसे’—चीखते ही उतार दिया मौत के घाट
23 मई को सोनम, राजा को फोटोशूट के बहाने एक सुनसान पहाड़ी इलाके में ले गई. वह खुद पीछे रह गई. जैसे ही मौका मिला, सोनम ने चिल्लाकर कहा—’मार दो इसे’. विशाल चौहान ने कुल्हाड़ी से राजा के सिर पर वार किया, जबकि आरोपी आकाश राजपूत बाइक पर निगरानी करता रहा.

पहाड़ी चढ़ते-चढ़ते आरोपी थक गए थे और हत्या से इनकार करने लगे. तब सोनम ने लालच दिया—”20 लाख दूंगी.” उसने राजा के पर्स से 15 हजार रुपये निकालकर उसी समय उन्हें एडवांस भी दे दिया.

फिल्मी स्टाइल में भागी सोनम
हत्या के बाद उसी शाम सोनम शिलॉन्ग से गुवाहाटी पहुंची. फिर ट्रेन पकड़कर वाराणसी होते हुए गाजीपुर निकल गई. इस दौरान उसने अपने मोबाइल फोन तोड़ डाले ताकि पुलिस ट्रैक न कर सके.

जांच में सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), और लोकेशन डेटा से सोनम की भूमिका उजागर हुई. राज कुशवाह की लोकेशन इंदौर में मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. यह खबर मिलते ही सोनम को लगा कि खेल खत्म हो गया है. उसने यूपी के एक ढाबे में जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस जुटी है गहराई से जांच में
पुलिस अब मोबाइल रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजैक्शन और लोकेशन डेटा की गहन जांच कर रही है. पाँच मोबाइल नंबर साजिश से सीधे जुड़े मिले हैं—राजा, सोनम, राज कुशवाह, विशाल ठाकुर और आकाश राजपूत. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है.

पुलिस को संदेह है कि हत्या की योजना में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. लोकेशन शेयरिंग और कॉल ट्रेसिंग से यह स्पष्ट हुआ है कि सोनम लगातार अपने प्रेमी और अन्य आरोपियों के संपर्क में थी. पूरी साजिश का हर कदम योजनाबद्ध था.

कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया—‘मूर्खता सबसे बड़ा खतरा’
बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा—”यह कितना बेतुका है! एक महिला अपने माता-पिता के डर से शादी से इनकार नहीं कर सकती लेकिन सुपारी किलर के साथ मर्डर प्लान कर सकती है. मूर्ख लोगों को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए.”

सोनम व अन्य आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं. शिलांग पुलिस ने तीन लोगों के लिए सात दिन की ट्रांजिट रिमांड और सोनम के लिए तीन दिन की रिमांड प्राप्त कर ली है. मामले में और खुलासे होने बाकी हैं.

इसे भी पढ़ें :

Sonam Killed Raja Raghuvanshi: मेघालय में गायब हुए हनीमून कपल मामले में खुला मर्डर मिस्ट्री का ताला, सोनम ने ही कराई थी पति की हत्या

There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मानगो में बंद घर से लाखों की चोरी, दुर्गा पुजा घुमने गया था परिवार 

    जमशेदपुर : मानगो के एम.जी.एम थाना अंतर्गत हिल व्यू कॉलोनी में रहने वाले अनुपम ओझा के घर चोरों ने बीती रात लगभग बारह लाख रुपए के गहने एवं डेढ़ लाख…

    Spread the love

    Adityapur : आदित्यपुर में फास्ट फूड खाने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन अन्य घायल, जांच में जुटी पुलिस 

    आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जियाडा सर्विस लेन में बुधवार की रात करीब 12:30 बजे फास्ट फूड ठेले पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time