Ramgarh: सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु ओवरस्पीडिंग पर लगेगी लगाम, लाइट और सीसीटीवी की बढ़ेगी निगरानी

रामगढ़: शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

घाटी क्षेत्र की दुर्घटनाओं पर विशेष चर्चा
बैठक की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने चुट्टूपालू घाटी में हो रही लगातार सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने घाटी में पूर्व में लगाए गए स्ट्रीट लाइटों की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि सभी लाइटें नियमित रूप से क्रियाशील रहनी चाहिए. घाटी में ओवरस्पीडिंग की रोकथाम, हाई मास्ट लाइट की स्थापना, साइन बोर्ड की संख्या में वृद्धि तथा वाहनों की गति नियंत्रित करने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

वाहन जांच और सार्वजनिक जागरूकता पर ज़ोर
उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स को निर्देशित किया कि पूरे जिले में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जाए. अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए समय-समय पर विशेष अभियान भी चलाने को कहा गया.

मददगारों को मिलेगा सम्मान, बढ़ेगी मानवीय संवेदनशीलता
उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों की सहायता करने वाले नागरिकों को सम्मानित करने की योजना पर बल दिया. उन्होंने कहा कि इससे आमजन में जागरूकता बढ़ेगी और घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर कई जानें बचाई जा सकेंगी. हिट एंड रन योजना के लाभ संबंधी जानकारी को भी पोस्टर और बैनर के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का निर्देश दिया गया.

पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को अनिवार्य बनाने के लिए कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए. नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया.

बैठक में विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी
इस बैठक में एनएचएआई के प्रतिनिधि, कार्यपालक अभियंता, जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. सभी ने जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु समन्वयपूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया.

 

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति की बैठक, नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही का निर्णय


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Bahragora : जेएमएम प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी का किया सम्मान, क्षेत्र की सुरक्षा पर की चर्चा

बहरागोड़ा : पूर्वांचल झामुमो मंडल कमेटी के वरिष्ठ नेता दीपक महापात्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी कुमार इन्द्रेश से मुलाकात कर उनको पुष्पगुच्छ से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time