Saraikela: सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, खड़ी बस बनी हादसे की वजह

सरायकेला:  सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर दोपहर करीब 2 बजे सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए. घटना जामबहाल (दुगुनी) के सामने की है, जहां दुगुनी निवासी कुश कैवत सड़क पार कर रहा था. बीच सड़क पर एक बस खड़ी थी, जिससे दृश्यता सीमित थी. उसी समय सीनी के उकरी गांव निवासी बाइक सवार चंद्रकांत सरदार, जो किसी कार्य से कोलाबीरा जा रहा था, तेज रफ्तार में आया और कुश को जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में कुश कैवत और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से दोनों को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है.

इस घटना के बाद सड़क सुरक्षा और बीच सड़क पर वाहन खड़े करने की प्रवृत्ति को लेकर लोगों में चर्चा तेज हो गई है.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: बुरदा हाई स्कूल में जागरूकता शिविर ने छुआ सामाजिक सरोकार, छात्राओं ने की सैनिटरी वेंडिंग मशीन की मांग

Spread the love

Related Posts

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Adityapur : सालडीह बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से युवक घायल, TMH में भर्ती

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *