जमशेदपुर: खेलो झारखंड 2025-26 के तहत सरायकेला-खरसावां में जिला स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जिला खेल प्रभारी एपीओ प्रमोद जायसवाल की देखरेख में संपन्न हुई। शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

पाइप बैंड प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस, सरायकेला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, गम्हरिया ने द्वितीय और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, चांडिल ने तृतीय स्थान हासिल किया। ब्रास बैंड प्रतियोगिता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, खरसावां विजेता बना।
समापन समारोह में विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया और उनके उत्साह को बढ़ाया गया। साथ ही, आगामी 6 और 7 नवंबर को रांची में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दलों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: शराब के नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने मचाई तबाही, गुस्साई भीड़ ने कर दी धुलाई














































