Saraikela: कस्तूरबा बालिका विद्यालय की टीम बनी पाइप बैंड विजेता, राज्य स्तर की तैयारी शुरू

जमशेदपुर:  खेलो झारखंड 2025-26 के तहत सरायकेला-खरसावां में जिला स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जिला खेल प्रभारी एपीओ प्रमोद जायसवाल की देखरेख में संपन्न हुई। शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

पाइप बैंड प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस, सरायकेला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, गम्हरिया ने द्वितीय और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, चांडिल ने तृतीय स्थान हासिल किया। ब्रास बैंड प्रतियोगिता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, खरसावां विजेता बना।

समापन समारोह में विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया और उनके उत्साह को बढ़ाया गया। साथ ही, आगामी 6 और 7 नवंबर को रांची में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दलों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: शराब के नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने मचाई तबाही, गुस्साई भीड़ ने कर दी धुलाई

Spread the love

Related Posts

Bahragora : विकास की नई उड़ान: बहरागोड़ा में आधुनिक गोदाम गृह और संपर्क सड़क का शिलान्यास

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए बुधवार को विधायक समीर मोहंती ने पाथरी और मौदा पंचायत को दो बड़ी सौगातें दीं। पाथरी गांव में…

Spread the love

Jadugora : परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में आरटीई के तहत लौटरी से नौनिहालों का नामांकन का विरोध तेज, झामुमो नेता नै आंदोलन की दी चेतावनी

जादूगोड़ा : परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में शिक्षा के अधिकार तहत लौटरी से नौनिहालों का नामांकन का विरोध तेज हो गया है। इधर स्कूल प्रबंधन ने लौटरी प्रथा से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time