Saraikela: नीमडीह में विधिक जागरूकता शिविर, 1.33 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण

सरायकेला:  नीमडीह प्रखंड सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला और अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, चांडिल के संयुक्त तत्वावधान में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को कानून, सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम के दौरान अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल के एसडीजेएम अमित खन्ना ने कुल 1 करोड़ 33 लाख 5 हजार रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया।
उन्होंने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी अधिकार और विभिन्न कानूनों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी भी दी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस. अभिनव और अंचल अधिकारी अभय कुमार ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और पात्रता नियम के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में ग्रामीणों को कानूनी पुस्तिकाएं और पर्चे भी बांटे गए ताकि वे भविष्य में भी जानकारी का उपयोग कर सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह रोकने, महिला समानता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए शपथ दिलाई गई।

शिविर में पीएलवी शुभंकर महतो, स्नेहलता महतो, साधन महतो, अम्बूज गोप सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
सभी ने कार्यक्रम की सराहना की और इसे ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Potka: अचीवर अकैडमी में विज्ञान प्रदर्शनी, बच्चों के मॉडल ने बटोरी सराहना

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

Spread the love

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *