Adityapur: VIP लेन में टोल नहीं देने पर बवाल, शुल्क मांगने पर सिक्योरिटी इंचार्ज की बेरहमी से पिटाई

आदित्यपुर: शुक्रवार को सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित टोल ब्रिज पर एक गंभीर घटना घटी. सिक्योरिटी इंचार्ज पापुंजय कुमार के अनुसार, वे वीआईपी लेन में ड्यूटी पर थे. इसी दौरान एक कार टोल शुल्क दिए बिना आगे बढ़ने लगी. जब उन्होंने चालक से टोल या पहचान पत्र दिखाने को कहा, तो कार सवार उग्र हो गए.

कार में सवार लोगों ने पहले टोल प्लाज़ा के गार्ड के साथ हाथापाई की. इसके बाद उन्होंने पापुंजय कुमार पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया. जान बचाने के लिए वे कार्यालय की ओर भागे, लेकिन हमलावर पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गए.

पापुंजय के अनुसार, हमलावरों ने सिर, पीठ और छाती पर इतनी जोर से हमला किया कि बेस बैट टूट गया. उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए. उन्होंने इस हमले को अपने जीवन का सबसे भयावह अनुभव बताया और कहा कि अब वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

घटना की पूरी वारदात टोल प्लाज़ा पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. टोल प्रबंधक हिमांशु प्रसून सिंह ने इस संबंध में आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: गुमला के जंगलों में पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, तीन ढेर

 

Spread the love

Related Posts

Gamharia : टायो कालोनी के आयुष कुमार ने सीविल सेवा परीक्षा में लाया 143 रैंक, कोलकाता में टीसीएस में हैं कार्यरत

ग़म्हरिया : टायो कालोनी के रहने वाले आयुष कुमार ने यूपीएससी में 143 रैंक लाकर आईपीएस बने। उन्हें पहले प्रयास में ही यह सफलता हासिल हुई है। शुक्रवार को यूपीएससी का…

Spread the love

Jamshedpur : कीताडीह में शराब के नशे में युवक ने काटी गर्दन की नस, गंभीर हालत में MGMCH में कराया गया भर्ती 

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह ग्वालापट्टी में शुक्रवार की रात एक युवक ने आपसी विवाद के दौरान गले की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। गंभीर रूप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *