Jamshedpur: कस्तूरबा विद्यालय में रैंप वॉक से लेकर भरतनाट्यम तक, समर कैंप में छाया बाल उत्सव

जमशेदपुर: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जमशेदपुर में आयोजित दो दिवसीय समर कैंप का उद्घाटन संकुल साधन सेवी संजय कुमार द्वारा किया गया. इस अवसर पर संकुल साधन सेवी शंकर गोप, विद्यालय की वार्डन रीना कुमारी एवं लेखापाल जयंत दास भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन इन सभी की संयुक्त सहभागिता से किया गया.

विविध गतिविधियों से सराबोर रहा पहला दिन
समर कैंप के पहले दिन छात्राओं ने अनेक रचनात्मक व मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया. इनमें क्राफ्ट निर्माण, ड्राइंग प्रतियोगिता, पूल एक्टिविटी, फायर के बिना खाना बनाना (कुकिंग विदाउट फायर), बोड़ा रेस, चम्मच रेस, बिस्किट रेस, कौन रेस, डेट बोर्ड गेम्स, विभिन्न प्रकार के पारंपरिक खेल, और नृत्य शामिल थे. इन गतिविधियों ने छात्राओं के कौशल, आत्मविश्वास और सृजनात्मकता को नई उड़ान दी.

सांस्कृतिक समापन समारोह कल
समर कैंप का समापन समारोह कल आयोजित होगा जिसमें छात्राएं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगी. इस अवसर पर भरतनाट्यम, बंगाली लोकनृत्य, ‘ऑल इज़ वेल’ समूह नृत्य, और रैंप वॉक विद पैरंट्स जैसी प्रस्तुतियाँ मुख्य आकर्षण रहेंगी.

शिक्षा के साथ नवाचार का मेल
विद्यालय की वार्डन रीना कुमारी ने बताया कि इस प्रकार के समर कैंप का आयोजन हर वर्ष किया जाता है, जिससे बच्चियों को सीखने के साथ मनोरंजन का अवसर मिलता है. संकुल साधन सेवी संजय कुमार ने कहा कि समर कैंप बच्चों में आत्मनिर्भरता, नवाचार, सृजनशीलता और सामाजिक सहभागिता जैसे गुणों का विकास करता है.

सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं
इस आयोजन को सफल बनाने में आशा रानी महतो, सुशांति मुड़िया, सुमित मुर्मू, राधिका गागराई, अनामिका कुमारी, दिलीप महतो, सुष्मिता महतो, देवकी कुजूर, सतनाम सिंह, सोमा बोस, प्रियंका, तरन्नुम और ठाकुरदास माडी जैसे शिक्षकों और सहयोगियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. सभी ने बच्चियों को इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विधायक के हाथों हुआ भोजपुरी गीत “दिल के अरमान” का विमोचन, जमशेदपुर बना साक्षी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में हर्षोल्लास और नम आंखों के बीच संपन्न हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, सुवर्णरेखा नदी और जलाशयों में मां को दी गई भावभीनी विदाई

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के समापन और विजया दशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल…

Spread the love

Jamshedpur : सुंदर नगर में विजयदशमी पर सिंदूरदान के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़; शोभायात्रा के साथ निकलेगी भव्य विसर्जन

जमशेदपुर : सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से विजयदशमी के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9 बजे से ही मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time