Rourkela : राउरकेला के पास साउथ बिहार एक्सप्रेस पर पथराव, ऐसी बोगी का शीशा टूटा

 

राउरकेला : ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे रेलवे प्रशासन और यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार देर शाम दुर्ग से आरा जा रही साउथ बिहार एक्सप्रेस पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंके। हालांकि, इस हमले में कोई यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचा। ट्रेन के बी 4 कोच के बर्थ नंबर 71 का शीशा टूट गया है। जानकारी के अनुसार ट्रेन जब राउरकेला स्टेशन से चलकर मनोहरपुर की ओर बढ़ रही थी। बांडामुंडा स्टेशन के पास शाम करीब 5:30 बजे किसी ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान एक एसी बोगी की खिड़की का शीशा टूट गया। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : बैद्यनाथ मंदिर के सरदार पंडा को कोर्ट से मिले अधिकार दिलाने के लिए महासभा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

Spread the love

Related Posts

Gua : बिचाईकिरी गांव में ग्राम सुरक्षा समिति एवं बाल अधिकार सुरक्षा मंच की बैठक, बच्चों की शिक्षा व सुरक्षा पर हुई चर्चा

गुवा : गुवा क्षेत्र के बिचाईकिरी गांव में ग्राम सुरक्षा समिति एवं बाल अधिकार सुरक्षा मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं गांव…

Spread the love

Bahragora : बंगाल में भाजपा सरकार की मन्नत पूरी होने पर दिव्यांग भक्त ने हाथ में 108 कांटे चुभोकर किया चित्रेश्वर मंदिर का परिक्रमा

बहरागोड़ा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के परिणामों और अपनी विशेष मन्नत के पूर्ण होने की खुशी में गोपीबल्लापुर निवासी एक दिव्यांग भाजपा समर्थक, विकास दण्डपाट ने अटूट श्रद्धा और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time