रामगढ़-चितरपुर मार्ग पर टेंपो और पिकअप की टक्कर, एक की मौत – सात गंभीर

रामगढ़:  रामगढ़ जिले के रामगढ़-चितरपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया। आरोही के पास टेंपो और पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज गति से आ रहे थे और सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री फंस गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही छतरपुर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में अफरा-तफरी
हादसे की खबर लगते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। घायलों की गंभीर हालत देख परिजन व्याकुल हो उठे और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि रामगढ़-चितरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने प्रशासन से कड़ी निगरानी और गति पर रोक लगाने की मांग की। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सरकारी नियमों के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand: ईद-उल-मिलादुन्नबी पर झंडा उखाड़े जाने से मचा घमासान, टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन

Spread the love
  • Related Posts

    Muri : राष्ट्रीय विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कर सिल्ली पहुंची पीएम श्री कस्तूरबा की छात्राएं

    मुरी : चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के ज्ञानवर्धक अनुभव के साथ पीएम श्री कस्तूरबा बालिका विद्यालय कr छात्राएं सिल्ली पहुंची। चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने राष्ट्रीय विज्ञान…

    Spread the love

    Bahragora :  NH-49 पर असंतुलित होकर गिरी बाइक, बंगाल के दो युवक गंभीर हालत में रेफर

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बेला चौक के पास एनएच-49 पर रविवार को पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक करने के चक्कर में…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time