Bahragora में बारिश से कच्चा मकान ढहा, गरीब परिवार पर टूटा संकट

बहरागोड़ा:  लगातार हो रही बारिश ने बहरागोड़ा प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खासकर कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मानुषमुड़िया पंचायत के सोनाकड़ा गांव में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब गांव के गौरांग नायक का कच्चा मकान बारिश से पूरी तरह ढह गया।

गौरांग नायक हादसे में बाल-बाल बच गए, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। हालांकि, घर ढहने से उनकी एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। मकान के साथ-साथ घर में रखा साइकिल, बर्तन और चावल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

गौरांग नायक बेहद गरीब परिवार से हैं। घर ढह जाने के बाद उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से आपदा राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके और परिवार की स्थिति थोड़ी संभल सके।

 

 

इसे भी पढ़ें : Potka: पोटका में बैल तस्करी का खुलासा, दो की मौत पर ग्रामीणों का आक्रोश

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में बालू माफियाओं के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, NH-18 पर गुप्त सूचना के बाद 3 हाइवा और ट्रैक्टर कब्जे में लिया

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू के सिंडिकेट और सिंडिकेट संचालकों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन ने अपनी रणनीति बदलते हुए एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। मंगलवार को…

Spread the love

Jadugora : आदिवासी बहुल गांव मेचुआ में “सरना कोड नहीं तो जनगणना नहीं” के लगे नारे,  पोटका बीडीओ अनिल मुंडा से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

जनगणना के 13 नंबर कॉलम में आदिवासियों के सरना कोड का कॉलम जोड़ने की मांग जादूगोड़ा: आगामी 30 जून से शुरू होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time