Patna : बेउर जेल में तीन कक्षपाल निलंबित, तीन अधिकारियों से जवाब-तलब, गोपाल खेमका हत्याकांड के मद्देनज़र 100 कैदियों से पूछताछ

पटना (बिहार ): आदर्श केन्द्रीय कारा बेउर में जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को की गई औचक छापेमारी में प्रतिबंधित सामग्री मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. छापेमारी के बाद तीन कक्षपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है जबकि तीन अन्य अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इसकी पुष्टि आदर्श केंद्रीय कारा बेऊर जेल के अधीक्षक नीरज कुमार झा ने की है. पटना प्रमंडल के आयुक्त और पटना प्रक्षेत्र के महानिरीक्षक के नेतृत्व में 5 जुलाई को दोपहर 3:05 से 4:45 बजे तक यह छापेमारी की गई. इस दौरान जेल के अंदर से तीन मोबाइल फोन समेत अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कक्षपाल अंतोष कुमार सिंह, आशीष कुमार और ओम कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बिरसानगर में बढ़ते अपराधों पर खामोश पुलिस से नाराज़ JDU

खेमका हत्याकांड के बाद हरकत में आयी पुलिस

वहीं, ड्यूटी में मौजूद दफा प्रभारी कक्षपाल गिरीज यादव, बंदी खंड के वरीय प्रभारी सहायक अधीक्षक नीरज कुमार रजक और जेल उपाधीक्षक अजय कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि आगे की जांच में किसी अन्य कारा कर्मी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी.गौरतलब है कि यह छापेमारी चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड के संदर्भ में भी बेहद अहम मानी जा रही है. इसी सिलसिले में प्रशासन ने जेल में बंद करीब 100 कैदियों से पूछताछ भी की है. जेल में लगातार बढ़ती अनुशासनहीनता और मोबाइल बरामदगी की घटनाओं ने जेल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: अस्पताल में पूर्व सेलकर्मी की मौत के बाद मचा हंगामा, परिजन बोले- लापरवाही बनी काल

Spread the love

Related Posts

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Jamshedpur : रामनवमी के झंडा विसर्जन जुलूस की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, उपायुक्त द्वारा विसर्जन घाटों का आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

उपायुक्त ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, प्रशासनिक तैयारियों को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश जमशेदपुर : रामनवमी विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time