Jamshedpur : बड़ाबांकी मोटरसाइकिल छिनतई कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाबांकी हनुमान मंदिर के पास 12 जून को हुई मोटरसाइकिल छिनतई कांड का पुलिस ने रविवार को  उद्भेदन किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और लूटी गई बाइक समेत घटना में प्रयुक्त अन्य सामान भी बरामद किया। जानकारी के अनुसार, एमजीएम के बेको निवासी सहन हेम्ब्रम से चार अज्ञात अपराधियों ने खुद को रिकवरी एजेंट बताकर उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक (JH-05-DJ-2284) जबरन छीन ली थी। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। एमजीएम थाना प्रभारी पु.नि. सचिन कुमार दास के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने जांच में जुटकर सीतारामडेरा के मुकेश दत्ता और शशि गोराई तथा सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के पवन कुमार और विशाल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चारों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई स्प्लेंडर प्लस बाइक के अलावा घटना में प्रयुक्त दो अन्य मोटरसाइकिलें – हीरो ग्लैमर (JH-05-DS-0794) और JH-05-BN-1342 – तथा तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सड़क किनारे मोबाइल कवर बेच कर NEET क्रैक करने वाले को “समर्पण” ने किया सम्मानित

आरोपियों का नहीं है पूर्व का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, जिससे संकेत मिलता है कि यह उनका संगठित रूप से किया गया पहला बड़ा अपराध हो सकता है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सचिन कुमार दास के साथ पु.अ.नि. आनंद कुमार, हवलदार नवीन पंडित, आरक्षी विनोद महतो और आरक्षी विकास कुमार शामिल थे। मामले का खुलासा करते हुए पटमदा डीएसपी बच्चन देव कुजूर ने बताया कि पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपियों के किसी बड़े गिरोह से संबंध तो नहीं हैं। स्थानीय प्रशासन ने इस सफलता को पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया।

इसे भी पढ़ें : Patna : बेउर जेल में तीन कक्षपाल निलंबित, तीन अधिकारियों से जवाब-तलब, गोपाल खेमका हत्याकांड के मद्देनज़र 100 कैदियों से पूछताछ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time