राष्ट्र धर्म, सेवा, संस्कार एवं संस्कृति का बोध कराने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

राष्ट्र सेविका समिति का पांच दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग जारी

जमशेदपुर : राष्ट्र सेविका समिति जमशेदपुर विभाग का पांच दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग जारी है। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन मनोविज्ञान की अवकाश प्राप्त शिक्षाविद् डॉ पुनम सहाय एवं कंचन देवी बौद्धिक परिचर्चा में मुख्य रूप से अपनी विचारों को रखीं। इसमें डॉ रागनी भूषण,अपर्णा सिंह, चंचला सिन्हा , प्रिया सिंह, रिंकू कुमारी, पुनिया देवी , प्रिया सिंह, रिंकू कुमारी, पुनिया देवी आदि उपस्थित थीं। बताते चलें कि 25 दिसंबर को प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत उद्घाटन हुआ था। इस वर्ग में 30 बहनें कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आई हैं। जमशेदपुर विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति द्वारा प्रशिक्षण में भाग लेने आयीं शिक्षार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दीं।

इसे भी पढ़ें : नई तकनीक से खेती करने के लिए जिला पार्षद  ने  किसानों को किया प्रेरित

इस वर्ग के संचालन में महानगर शारीरिक प्रमुख प्रिया जी, महानगर व्यवस्था प्रमुख कंचन जी, महानगर संपर्क प्रमुख चंचल जी तथा पुनिया जी, रिंकू जी, ममता जी, मीना जी एवं अन्य बहनों का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें : टाटा मोटर्स में क्लोजर , अगले 1 जनवरी तक बंद रहेगा प्लांट 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बारीगोड़ा में होली की रात फायरिंग से मची अफरा तफरी, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीगोड़ा इलाके में बुधवार देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. जानकारी के अनुसार मुन्ना सिंह का बेटा धर्मेन्द्र ने…

Spread the love

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *