उपायुक्त के निर्देश पर कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला आयोजित

कृषि उपज में बढ़ोत्तरी को लेकर साझा की गई तकनीकी जानकारी.

जमशेदपुर : जमशेदपुर उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्दश पर जिला कृषि कार्यालय सभागार, संयुक्त कृषि भवन, खासमहल, परसुडीह में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू शामिल हुई.  जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष खरीफ एवं रबी मौसम में कार्यशाला का आयोजन किया जाता है, इसका मुख्य उद्देश्य विभाग से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ किसानों को विभिन्न फसल धान, दलहन, तिलहन, मोटे अनाज के उत्पादन को कैसे बेहतर तकनीकी से बढ़ाया जाय तथा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है. उन्होने कृषि विभाग अन्तर्गत NFSM कृषि यांत्रिकीकरण की योजना, बिरसा बीज वितरण की शतप्रतिशत अनुदान की योजना, कुसुम योजना, किसान समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत बुंद-बुंद सिंचाई प्रणाली के महत्व के बारे में जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा में बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित

 

योजनाओं को लेकर जागरूक बनें और लाभ उठाएं – बारी मुर्मू 

जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू शामिल

मुख्य अतिथि  बारी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों की आय वृद्धि के लिए जो भी योजनाएं कृषि एवं संबद्ध विभाग की ओर से चलाई जा रही है उससे सुयोग्य किसानों को लाभान्वित किया जाए. उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी पदाधिकारी के पास किसान अपना समास्या लेकर आते हैं उसका त्वरित निष्पादन करें, किसान के संपर्क में रहे. उन्होंने किसानों से अपील किया कि कार्यशाला का लाभ लेते हुए योजनाओं को लेकर जागरूक बनें और लाभ उठायें. कार्यशाला में जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं अग्रणी जिला प्रबंधक ने भी अपने विचार रखें.

इसे भी पढ़ें :टाटा मोटर्स में क्लोजर , अगले 1 जनवरी तक बंद रहेगा प्लांट 

 

किसानों के बीच कृषि उपकरणों का किया गया वितरण

मौके पर पोटका प्रखण्ड के लाभुक किसान नितेश सिंहदेव को पावरवीडर, उत्तम कुमार सिंह एवं गौतम कुमार मंडल को पंपसेट का वितरण किया गया. किसानों को आत्मा अन्तर्गत संचालित खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराया गया. कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन सह गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जमशेदपुर, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला सहकारिता विभाग के प्रसार कर्मी, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक, कृषि-आत्मा के पदाधिकारी, कर्मी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषक मित्र एवं काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें :नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के टायर का खोला गया हवा, वसूला गया जुर्माना


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एकल अभियान के समर्थन में शैलेश लोढ़ा अभिनीत नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड‘ ने जीता दिल, गूंजी तालियां

कला के जरिए सामाजिक सरोकारः जनजातीय बच्चों की शिक्षा के लिए एफटीएस की अनूठी पहल जमशेदपुर : फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) के जमशेदपुर चेप्टर की ओर से शनिवार को…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में गैंगवार को समय रहते पुलिस ने किया विफल, राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश नाकाम, हथियार बरामद

प्रतिद्वंदियों की हत्या की योजना बना रहा था प्रवीर सिंह उर्फ छोटू का गिरोह, पुलिस ने दो सदस्यों को हिरासत में लेकर की पूछताछ जमशेदपुर : मानगो के गुरुद्वारा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time