धालभूम अनुमंडलाधिकारी ने साकची, बिस्टुपुर में चलाया वाहन जांच अभियान
जमशेदपुर : शहर को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में शुक्रवार को साकची क्षेत्र में कलेक्ट्रेट गोलचक्कर व आसपास तथा बिष्टुपुर में मेन रोड, गोपाल मैदान के आसपास नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने को लेकर जांच अभियान चलाया गया. जांच टीम में कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह, एमवीआई सूरज हेम्ब्रम व सड़क सुरक्षा की टीम शामिल रही. इस दौरान अवैध रूप से पार्किंग किए गए कई वाहनों के टायर का हवा निकाला गया तथा वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया. साथ ही कई वाहनों को जब्त किया गया.
इसे भी पढ़ेंः उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त
प्रशासन का सहयोग करें शहरवासी- एसडीओ
अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने कहा कि शहरवासी अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए इस अभियान में जिला प्रशासन का सहयोग करें. कार्रवाई के डर से नहीं बल्कि समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को भी समझें, सड़क जाम से सभी वर्गों को परेशानी होती है. एंबुलेंस का आवागमन हो या अन्य आकस्मिक सेवाओं के दौरान के आवागमन में सड़क पर अवैध पार्किंग से समस्या उत्पन्न होती है. शहर को जाम मुक्त रखने में प्रत्येक शहरवासी से उन्होंने सहयोग की अपेक्षा की. उन्होंने अपील किया कि शहरवासी नो पार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग नहीं करें, जांच के क्रम में पकड़े जाने पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी, यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ेंः सरकारी अस्पतालों में निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा लेगा स्वास्थ्य विभाग
There is no ads to display, Please add some



















































