नई तकनीक से खेती करने के लिए जिला पार्षद  ने  किसानों को किया प्रेरित

 

जमशेदपुरः  पटमदा प्रखंड के जिला पार्षद खगेन महतो ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र के स्थानीय किसानों को नई तकनीक से खेती करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर खगेन महतो ने कहा कि नई तकनीक से खेती करने पर किसानों की तकदीर बदलने वाली है. महतो ने बताया कि कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर अमरेश महतो के मार्गदर्शन में उन्न्त खेती किया जा रहा है. वहीं दीन बंधु ट्रस्ट के अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती और महासचिव नागेन्द्र कुमार ने कहा कि आटि पुआल मशरूम प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डाक्टर अमरेश महतो ने देश व राज्य के किसानों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का बीड़ा उठाया है.

 

इसे भी पढ़े  विधायक मंगल कालिंदी ने दिवंगत आंदोलनकारी श्यामा पद महतो की मूर्ति का किया अनावरण

 

डाक्टर महतो ने किसानों को कम समय व कम खर्च में अधिक मुनाफा कमाने का मूल मंत्र दिया है, जिसके तहत किसान एक साथ कई फसल उगा सकते हैं. उन्होंने कहा कि डाक्टर अमरेश महतो की नई खोज आटी पुआल मशरूम, कसावा, स्वीट पोटैटो व सीआर धान 310 की खेती कर कोई भी किसान अपनी आमदनी कई गुणा तक बढ़ा सकते हैं.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

    जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

    Spread the love

    Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time