वीर शहीद कोका कमार करमाली के 129वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जमशेदपुर : बिरसा सेना और शहीद स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में वीर शहीद कोका कमार करमाली के 129वीं शहादत दिवस पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. यह आयोजन बारिडीह के कोंका कमार करमाली चौक में किया गया है. कोंका कमार उलगुला के अगुआ धरती आबा बिरसा मुंडा के प्रमुख सेनापति थे. उन्होंने सेनापति के साथ उलगुलान के दौरान हथियार बनाने का काम भी किया था. साथ ही उलगुलान में अपने टीम के साथ ही साथ बढ़-चढ़ का हिस्सा लेते थे.

इसे भी पढ़ें : झारखंड वैष्णव समिति का किया गया गठन, फणिभूषण दास बने अध्यक्ष 

उनके विचारों को हमें आत्मसात करने की जरूरत – वक्ता

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि उलगुलान के दौरान उनकी गिरफ्तारी हुई और उन्हें जेल में जंजीरों से जकड़कर रखा गया था. इससे अंग्रेजों के मन में कोंका कमार के खौफ का पता चलता है. 8 जनवरी को उनका शहादत होता है. वक्ताओं ने कहा कि उनके विचारों को हमें आत्मसात करने की जरूरत है. आज भी झारखंडियों का जमीन लूट जारी है. इसके खिलाफ एक फिर से उलगुलान करने की जरूरत है. इस अवसर पर राइमूल, कृष्णा लोहार, अजित तिर्की, जयनारायण मुंडा, विष्णु गोप, दीपक रंजीत, विशु लोहार, राजू लोहरा, रंजीत लोहरा, सन्नी समाद, गोबिंद कर्मकार, सुनील सोरेन, बुधराम संडील, सूरा बिरुली, रवि सवाईया, कसरई कुदादा, अनूप टपनो, निरंजन तिडू, विष्णु नाग, बादल कर्मकार आदि लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : मानगो के लक्ष्मण नगर में अंचलाधिकारी ने मकान तोड़ने का दिया नोटिस

 

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time