पटमदा : झारखंड नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए आयोजित परीक्षा में आदर्श मध्य विद्यालय बांगुड़दा की कक्षा आठ की दो छात्राओं का चयन हुआ है । जिसमे रानी मुखर्जी और नमिता गोप दोनों छात्राएं काफी प्रसन्न महसूस कर रही हैं। वे अपने माता पिता एवं अपने शिक्षकों को सफलता का श्रेय देती हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विष्णुपद महंती ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई देते हुए कहा कि हमारा विद्यालय हमेशा बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए तत्पर रहता हैं। बच्चों की सफलता पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं में ब्रह्म पद तिवारी, सुष्मिता खां, प्रतिमा कुंभकार, अरविंद कविराज, फुलमनी कच्छप, विनय कुमार पांडे, अरुणा टोप्पो, अनीता गोराई, आशीष कुमार ने खुशी जाहिर किया । विद्यालय के अन्य बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने को प्रेरित किया।
There is no ads to display, Please add some



















































