Ramgarh: ट्रेन से दिल्ली ले जाया जा रहा था गांजा, पतरातु स्टेशन से दो तस्कर गिरफ्तार

रामगढ़: रामगढ़ जिले के पतरातु रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने दो गांजा तस्करों को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी बिहार के निवासी हैं और ट्रेन से दिल्ली गांजा ले जाने की तैयारी में थे. इन्हें रामगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा.

 

एसपी की सतर्कता से कार्रवाई, गैरवा टांड़ पुल बना गिरफ्तारी का मोर्चा
रामगढ़ एसपी अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के अनुसार दो संदिग्ध व्यक्ति रांची से गांजा लेकर पतरातु रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाले थे. एसपी ने तुरंत एक विशेष टीम गठित कर रेलवे स्टेशन और रास्तों पर जांच अभियान शुरू करवाया. इसी दौरान गैरवा टांड़ नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान दोनों तस्कर पुलिस को देख भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया.

बैग की तलाशी में 25 किलो गांजा बरामद
पुलिस जांच में दोनों के बैग से कुल 25 किलो गांजा बरामद किया गया. पकड़े गए तस्करों की पहचान शत्रुघ्न कुमार (निवासी बाढ़, पटना) और लालू कुमार के रूप में हुई है.
शत्रुघ्न कुमार के पास से 11 पैकेट गांजा मिला, कुल वजन 11 किलो
लालू कुमार के पास से 14 पैकेट गांजा मिला, कुल वजन 13 किलो

उड़ीसा से होता था गांजे का संग्रह, दिल्ली में होती थी खपत
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा उड़ीसा के भुवनेश्वर से लाते हैं और दिल्ली में ऊंचे दामों पर बेचते हैं. गांजे की कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब छह से साढ़े छह लाख रुपये आंकी गई है.

पुलिस ने तस्करी नेटवर्क की जांच तेज की
एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है. इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं, इसका पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है. साथ ही गांजे की सप्लाई चेन को पूरी तरह तोड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है.

 

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: गंगा को स्वच्छ और पर्यावरण को संरक्षित रखने की तैयारी, पर्यावरण और योग दिवस पर होंगे विशेष आयोजन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मिर्जाडीह फ्लाइओवर निर्माण स्थल से लोहे और शटरिंग सामग्री की चोरी, लाखों का नुकसान, अज्ञात के खिलाफ FIR

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह स्थित फ्लाइओवर निर्माण स्थल से लोहे, शटरिंग प्लेट और पाइप की चोरी का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि…

Spread the love

Jamshedpur : XLRI को बम से उड़ाने की धमकी,  पाकिस्तान से आया धमकी भरा इ-मेल, कैंपस कराया गया खाली 

जमशेदपुर : देश की नंबर वन प्रबंधकीय संस्था एक्सएलआरआइ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी इ-मेल के जरिये कॉलेज प्रबंधन को मिली है. शुरुआती जांच में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *