Unique style : तेज प्रताप यादव ने भोजपुर के स्थानीय किसानों संग खेत में की धान की रोपनी

भोजपुर : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव अपने अनोखे अंदाज और सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। शनिवार को भोजपुर पहुंचकर उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लेने से पहले स्थानीय किसानों के साथ मिलकर धान की रोपनी की, जो उनके किसानों के प्रति गहरे जुड़ाव का प्रतीक है।

धान की रोपनी करते हुए तेज प्रताप यादव ने किसानों के बीच बैठकर उनकी मेहनत और समस्याओं को करीब से समझा। उन्होंने कहा कि किसान ही देश की रीढ़ हैं और उनकी खुशहाली के बिना विकास संभव नहीं है। इस कदम से तेज प्रताप ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे केवल राजनीति में ही नहीं, बल्कि जमीन से भी पूरी तरह जुड़े हुए हैं।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिन्होंने तेज प्रताप की इस पहल की जमकर सराहना की। तेज प्रताप की यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लोगों ने बेहद पसंद किया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: खरीफ कार्यशाला से बढ़ेगी खेती की क्षमता, किसानों को मिली तकनीकी जानकारी

Spread the love

Related Posts

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time