West Singhbhum: पारा पहुंचा 53.4 डिग्री सेल्सियस, AC -कूलर सब फेल – नदी बनी शरणस्थली

पश्चिमी सिंहभूम: गुवा में लगातार तीन दिनों से पड़ रही तीव्र गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. रविवार को सेल के बैरोमीटर से रिकॉर्ड किया गया तापमान 53.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो क्षेत्र के लिए एक अत्यंत चिंताजनक स्थिति मानी जा रही है.

एसी-कूलर सब फेल, लोग हुए बेहाल
तेज लू और बढ़ते तापमान के चलते घरों में लगे एसी, कूलर और पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं. लोग घरों के भीतर भी राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं. बिजली की आपूर्ति पर भी गर्मी का असर देखा गया है, जिससे स्थिति और विकट हो गई है.

नदी बनी शरणस्थली, लोग खोज रहे ठंडक का सहारा
गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पास की कारों नदी में डुबकी लगाते देखे गए. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक दोपहर के समय पानी में समय बिताने को मजबूर हैं. गर्मी की यह स्थिति लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डाल रही है.

तेज धूप में खड़ा रहना मुश्किल, छांव भी दे रही धोखा
स्थिति यह है कि कोई भी व्यक्ति तीन मिनट से अधिक समय तक सीधी धूप में खड़ा नहीं रह पा रहा है. छांव में भी गर्म लू की लहर महसूस हो रही है. स्थानीय प्रशासन ने अभी तक किसी तरह की सार्वजनिक चेतावनी जारी नहीं की है, जिससे लोग खुद ही सतर्कता बरतने को मजबूर हैं.

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जमशेदपुर के अस्पतालों की बदलेगी सूरत, रात में अस्पताल निरीक्षण पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री – मरीजों से खुद लिया फीडबैक

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time