JEE Mains में Divine Mission School के दो छात्रों का शानदार प्रदर्शन

छात्र कुमार हर्षित

जादूगोड़ा: नरवा पहाड़ स्थित डिवाइन मिशन स्कूल, हितकु के दो छात्रों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेंस) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. बारहवीं कक्षा के छात्र कुमार हर्षित ने 98.09 पर्सेंटाइल और शिवांग झा ने 95.75 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं.

विद्यालय में मनाया गया जश्न, हुआ सम्मान समारोह
छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विवेक विशाल ने दोनों छात्रों को सम्मानित किया. उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके कठिन परिश्रम की सराहना की.

ग्रामीण क्षेत्र से निकली सफलता की प्रेरक कहानी
नरवा पहाड़ जैसे ग्रामीण और सीमित संसाधनों वाले क्षेत्र से निकलकर जेईई जैसे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में इस तरह की सफलता प्राप्त करना न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है.

इसे भी पढ़ें : Potka : पिछली में 27 अप्रैल को साहित्य सम्मेलन का आयोजन

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

    Spread the love

    Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

    सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time