Deoghar: सास से विवाद के बाद महिला ने किया विषपान, बिगड़ी हालत

देवघर: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के बैंगी बिशनपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां एक महिला ने विषपान कर लिया. महिला की पहचान माधुरी देवी के रूप में हुई है, जिनकी हालत गंभीर हो गई. उन्हें तुरंत इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया.

परिवारिक विवाद के बाद लिया था यह कदम

माधुरी देवी के परिजनों ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं, जिनको संभालने में उन्हें कठिनाई हो रही थी. इसी कारण उन्होंने अपनी वृद्ध सास से बच्चों को रखने के लिए कहा, लेकिन सास ने मना कर दिया. इस पर गुस्से में आकर माधुरी देवी ने घर से बाहर जाकर विषपान कर लिया. बाद में उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दे दी है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: शादी के 9 महीने बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, सास और जेठानी पर हत्या का आरोप

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य : अमरप्रीत सिंह काले

भव्य तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के कार्यालय से सैकड़ों युवाओं ने पूरे जोश के साथ लिया हिस्सा जमशेदपुर :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज़ादी…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने 34 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद दो वरिष्ठ कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में एक विदाई समारोह का आयोजन कर आर. श्रीनिवासन और लिम्सा हरपाल के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। दोनों ने जूलॉजिकल पार्क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time