Jamshedpur : सावन महोत्सव में महिलाओं ने साबित की प्रतिभा, मनायी खुशियां

जमशेदपुर : सीतारामडेरा में बृहस्पतिवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूनम जायसवाल एवं चंदन जायसवाल के द्वारा किया गया। जिसमें सीमा जयसवाल, विभा जायसवाल, तारा साहू एवं श्वेता छाबड़ा का सहयोग रहा। कार्यक्रम का शुरुआत अंबिका जायसवाल एवं प्रभा जायसवाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान महिलाओं के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई. जिसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. ग्लास गेम में प्रथम स्थान ममता शर्मा, द्वितीय भारती झा एवं नीलिमा को मिला। इसी तरह बैलून बचाओ गेम में प्रथम स्थान अलका जयसवाल, द्वितीय स्थान सुनीता जायसवाल तथा तृतीय रानी मंजरी रही। क्विज गेम में आनंदी सिंहा प्रथम एवं रितु जायसवाल द्वितीय हुई। सावन महोत्सव में सावन क्वीन ममता शर्मा बनी एवं प्रथम रनर आनंदी सिन्हा एवं द्वितीय रनर रेनू चयनित हुई। वीणा प्रसाद, शारदा तिवारी, बबीता सिंह, सुनीता जायसवाल, बेबी, ममता शर्मा रीना जायसवाल, ए होरो, रश्मि वर्मा, मीना सिंह, सीमा गांधी, सुधा श्रीवास्तव, शांति पंडित, ललिता देवी, रेनू, अर्चना,  रूबी जायसवाल, स्वाति शर्मा, रीमा शर्मा आदि महिलाओं की इसमें भागीदारी रही। मंच का संचालन चंदन जायसवाल के द्वारा किया गया,  धन्यवाद ज्ञापन पूनम जायसवाल ने किया।

इसे भी पढ़ें : RADAR विशेष : धर्मांतरण का घिनौना खेल या साजिश ?, 3 वर्षों में 13.13 लाख मातृशक्ति गायब !

Spread the love

Related Posts

Saraikela: किराना दुकान में चोरी का राज खुला, तीन आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला:  राजनगर थाना पुलिस ने किराना दुकान में हुई चोरी का सफल खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की यह घटना सामने आने के बाद दुकान मालिक…

Spread the love

Jamshedpur: टेल्को पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 ग्राम अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर:  टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफिट मैदान के पास पुलिस को बड़ी सफलता मिली। टाइगर मोबाइल में तैनात जवान तबरेज़ आलम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *