Jamshedpur  : प्रसिद्ध कवयित्री रीना सिन्हा ‘सलोनी’  की कविता संग्रह ‘एक दिन अचानक’ लोकार्पित

जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन सभागार में बृहस्पतिवार को नगर के सुप्रसिद्ध कवयित्री रीना सिन्हा ‘सलोनी’  के काव्य संग्रह ‘ एक दिन अचानक’ का लोकार्पण समारोह आयोजित  किया  गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष  डॉ० यमुना तिवारी ‘व्यथित ‘ तथा संचालन साहित्य समिति की सदस्य पूनम महानंद ने की। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में रांची से आए वरीय साहित्यकार डॉo मयंक मुरारी एवं विशिष्ट अतिथि स्थानीय दैनिक के संपादक संजय मिश्र,  डॉo रागिनी भूषण, राम नन्दन प्रसाद तथा प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकम’ मौजूद रहे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन  के साथ हुआ। सरस्वती वंदना नीलाम्बर चौधरी ने प्रस्तुत किया। स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ० प्रसेनजित तिवारी ने दिया। लोकार्पित पुस्तक पर पाठकीय प्रतिक्रिया श्रीमती माधवी उपाध्याय ने प्रस्तुत किया। इसके बाद कवयित्री रीना सिन्हा ‘सलोनी’  का साहित्यिक परिचय ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र तथा कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति  की उपाध्यक्ष डॉo वीणा पाण्डेय भारती ने किया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रुप से  अशोक पाठक स्नेही, बसंत जमशेदपुरी, हरिहर राय चौहान, शिव नंदन सिंह, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी ‘,  राजेन्द्र राज, शैलेन्द्र पाण्डेय शैल, शर्मा स्नेहिल, जीतेश तिवारी, नीलिमा पाण्डेय, हरि मित्तल, बलविन्दर सिंह, ममता कर्ण, प्रसन्न वदन मेहता, सविता सिंह मीरा, निवेदिता श्रीवास्तव, छाया प्रसाद, लक्ष्मी सिंह रुबी, डॉ० संध्या सिन्हा, राजेन्द्र सिंह,  सोनी सुगंधा, विन्ध्यवासिनी तिवारी, संगीता मिश्रा, सुदीप्ता जेठी राउत, मुकेश रंजन सहित अनेक साहित्यकारों एवं नगर के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : RADAR विशेष : धर्मांतरण का घिनौना खेल या साजिश ?, 3 वर्षों में 13.13 लाख मातृशक्ति गायब !

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time