Jhargram: झाड़ग्राम में महिला तृणमूल का अंचल कार्यक्रम, राजनीतिक जागरूकता का बुलंद नारा

झाड़ग्राम: झाड़ग्राम के संकराइल प्रखंड स्थित रोहिणी इलाके में गुरुवार को महिला तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘अंचल कार्यक्रम’ संपन्न हुआ। यह आयोजन तृणमूल कांग्रेस के राज्यव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत था। रोहिणी तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में गोपीबल्लभपुर विधानसभा के विधायक डॉ. खगेंद्रनाथ महतो, प्रखंड तृणमूल उपाध्यक्ष अनूप महतो, अंचल अध्यक्ष माथुर महतो, मणि नाइक, निर्मल नाइक सहित कई पार्टी नेता मौजूद थे।

विधायक डॉ. खगेंद्रनाथ महतो का संदेश
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. खगेंद्रनाथ महतो ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछली सरकारें महिलाओं को वह सम्मान नहीं दे सकीं जो उनकी हकदार थीं। उनका कहना था कि अगर कहीं महिलाओं को वास्तविक सम्मान मिला है, तो वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने दिया है।

महिलाओं को सशक्त बनाने का आह्वान
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय होने तथा अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। महिला कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े होने का संकल्प लिया और पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रतिबद्धता जताई।

इसे भी पढ़ें : Potka : कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक में 12 सदस्य का प्रारूप तैयार किया गया

Spread the love

Related Posts

Ranchi : कुर्मी समुदाय को एकजुट होने से सरकार रोक रही है : देवेंद्र नाथ महतो

प्रभात तारा मैदान में भारी भीड़ के साथ जनसभा संपन्न रांची : कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। इसी…

Spread the love

Radar Special : किंग मेकर बनें मानगो में मस्तान, भाजपा का खेल बिगाड़ा 

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में महापौर के विजयी प्रत्याशी श्रीमती सुधा गुप्ता की जीत का जब कभी इतिहास लिखा जाएगा तब उपेंद्र सिंह मस्तान के नाम के बगैर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *