Chandil: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर कार्यशाला आयोजित

सरायकेला:  सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान (MDA-IDA) के तहत एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में सभी एमपीडब्लू, सीएचसी पर्यवेक्षक, एएनएम, सीएचओ और अन्य मेडिकल कर्मियों ने भाग लिया.

सीएचसी प्रभारी डॉ. अनंत कुमार महतो ने बताया कि प्रखंड में आगामी 10 अगस्त से 25 अगस्त 2025 तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा. इसके सफल संचालन हेतु यह कार्यशाला आयोजित की गई ताकि सभी स्वास्थ्यकर्मी पूर्ण जानकारी के साथ कार्य कर सकें.

कार्यशाला के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को चलचित्रों के माध्यम से फाइलेरिया की रोकथाम, दवाओं के वितरण की प्रक्रिया और लोगों को जागरूक करने की विधियाँ बताई गईं. विशेष रूप से आयुष्मान भारत के अंतर्गत कार्यरत सीएचओ कर्मियों और सभी एएनएम को अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए.

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यदि सभी स्तर के स्वास्थ्यकर्मी एकजुट होकर कार्य करें तो फाइलेरिया जैसी बीमारियों को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है. इस दिशा में नीमडीह प्रखंड ने तैयारी शुरू कर दी है.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: काशी साहू महाविद्यालय में सरकारी योजनाओं पर संवाद, साथ ही माँ के नाम लगाए पेड़

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

Spread the love

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *