चाईवासाः तांतनगर के सेरेंगबिल में मालवाहक पिकअप के पलटने से संगम नदी से पिकनिक मना कर लौट रहे दो युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गई है. प्राप्त जाानकारी के अनुसार हरिला और किरीगोट के कई युवक पिकनिक मनाने
तांतनगर के संगम नदी गए थे. लौटने के दौरान सेरेंगबिल में मालवाहक पिकअप अनियंत्रित हो कर पलट गया. इस घटना में हरिला गांव का 23 वर्षीय वीर सिंह आलडा और किरीगोट गांव का 17 वर्षीय अमरनाथ संवैया डाला की मौत हो गई. सूचना मिलने पर घटना स्थल ुपहुंची तांतनगर थाना पुलिस ने जेसीबी की मदद पिकअप को उठाया. इस घटना में घायल विजय सिंह संवैया और लादूरा संवैया को सदर अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया. इस घटना के दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया.
इसे भी पढ़ेः बुझ गया घर का चिराग, शव देख बेहोश हुई पत्नी
There is no ads to display, Please add some



















































