बुझ गया घर का चिराग, शव देख बेहोश हुई पत्नी

एक वर्ष पहले ही रौशन सिंह की हुई थी शादी
जमशेदपुर: टेल्को कॉलोनी सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम के पास सड़क दुर्घटना में दो नव युवकों की मौत से सन्नाटा पसरा है। बुधवार की शाम 5 :40 बजे टेल्को कॉलोनी बैंक ऑफ इंडिया के पास रोड़ नंबर 1 क्वार्टर नंबर 50 निवासी टाटा मोटर्स कर्मी अभिमन्यु सिंह के पुत्र रौशन सिंह का शव लाया गया तब पूरा माहौल गमगीन हो उठा। क्या अपना , क्या गैर , घर पर जुटी भीड़ में सबों की आंखें नम हो गई। हर कोई मायूस दिखा। वहीं रौशन की पत्नी का रो – रोकर बुरा हाल था। पति का शव देख रौशन की पत्नी चित्कार मार कर रो रही थी। बेचारी इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी फलस्वरूप वो बेहोश हो जा रही थी ।

इसे भी पढ़ें : नए साल के जश्न के मद्देनजर पुलिस ने देर रात तक चलाया चेकिंग अभियान

सूत्रों ने बताया कि एक साल पूर्व ही रौशन की शादी हुई थी। उधर गोविंदपुर निवासी एवं कमिंस कर्मी बिरेंद्र सिंह के पुत्र आयुष चौहान के घर पर भी माहौल गमगीन था। शाम 6 बजे रौशन सिंह सिंह का शव उसके घर से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। जिसमें भारी भीड़ जुटी थी। बताया जाता है कि 31 दिसंबर की देर रात कार में सवार होकर रौशन , आयुष एवं दो अन्य दोस्त पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम के ऊपर भुवनेश्वरी मंदिर की ओर जाने वाली सड़क के पास पेड़ से टकरा गई। जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया जो इलाजरत है जबकि एक युवक को आंशिक चोट पहुंची थी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में “कृष्णा वीडियो” का  उद्घाटन

जमशेदपुर : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के सक्रिय सदस्य (आईडी संख्या 327/23-24) और ‘कृष्णा वीडियो’ के संचालक  मालिया महानंदा  के नए स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अत्याधुनिक स्टूडियो…

Spread the love

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time