बुजुर्ग महिला को बचाने के दौरान वैन से टकराई बाइक, तीन युवक घायल

घाटशिला थाना के एसआई उमेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहूंचें.

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के काशिदा गांव स्थित बूरु रिसॉर्ट के समीप गुरुवार को एक बुजुर्ग महिला को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर वैन से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार कालचिती निवासी सुखलाल सिंह और पवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पावड़ा निवासी मिलन नमाता को भी चोटें आईं है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें : घाटशिला कॉलेज में मनाया गया वीर बाल दिवस

एमजीएम अस्पताल रेफर

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएन टुडू ने उनका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए सुखलाल सिंह और पवन सिंह को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि मिलन नमाता का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया। घटना की सूचना मिलते ही घाटशिला थाना के एसआई उमेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहूंचें और दुर्घटना की जानकारी ली। वहीं सूचना मिलते ही घाटशिला की जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू भी अनुमंडल अस्पताल पहुंचीं और घटना की जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें : बैंक अब क्रेडिट कार्ड बकाया पर 30% से अधिक ब्याज वसूल सकेंगे – सुप्रीम कोर्ट


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Jamshedpur :  26-27 सितंबर को होगा ब्रह्मा कुमारीज का दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर

जमशेदपुर : ब्रह्मा कुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। “ऊंची उड़ान–टुवर्ड्स परफेक्शन” विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time