सोनारी में 21 दिसम्बर को सजेगा बाबा श्याम का दरबार, निकलेगी निशान यात्रा

21 दिसंबर को महोत्सव का होगा आयोजन

जमशेदपुर : श्री श्याम सेवा संघ सोनारी द्वारा आयोजित होने वाले 22वां महोत्सव की सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं। शनिवार 21 दिसंबर को महोत्सव का आयोजन होना है. इसके लिए पुरे पंडाल को केसरिया श्याम ध्वज से सजाया गया है। सोनारी जूनियर कारमेल स्कूल के पीछे मैदान (महोत्सव स्थल) मे भजनो की अमृत वर्षा के लिए राजस्थानी भजनो के लिए प्रसिद्ध भाई प्रवेश शर्मा (बीकानेर) एवं जयंत ब्यास (कोलकाता) से बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाने आ रहे हैं। साथ ही स्थानीय भजन गायक महाबीर अग्रवाल भी मंच संचालन करते हुए अपनी हाजिरी बाबा के दरबार में लगायेंगें। शनिवार की संध्या 08.30 बजे से देर रात तक भजनों की अमृत वर्षा होगी। इससे पहले दोपहर 12.30 बजे से सोनारी राम मंदिर में ध्वजा पूजन के साथ विभिन्न मार्गो से होते हुए महोत्सव स्थल तक निशान यात्रा निकलेगी। श्याम प्रेमियों के स्वागत के लिए तोरण द्वार भी बनाया गया है। यह जानकारी श्याम सेवा संघ सोनारी के अध्यक्ष अशोक दीवान ने दी। उन्होंने बताया कि बंगाल के कुशल कारीगरो द्वारा बाबा श्याम का भब्य दरबार सजााया गया है। अखंड ज्योत, सामूहिक आरती, माखन मिश्री का भोग, विद्युत सज्जा सहित रात्रि 2 बजे गजरा महोत्सव इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। उन्होंने सभी श्याम प्रेमियों से महोत्सव को सफल बनाने के लिए समय पर आनेे का अनुरोध किया है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Paschim Medinipur : कैटेलिना चैनल फतह कर मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने रचा इतिहास

    पश्चिम मेदिनीपुर : मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए अमेरिका के दुर्गम कैटेलिना चैनल को फतह कर लिया। करीब 32.5 किलोमीटर के…

    Spread the love

    Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

    पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time