3rd Convocation of Jamshedpur Womens University: महिला विश्वविद्यालय में तृतीय दीक्षांत समारोह की तारीख घोषित, राज्यपाल देंगे डिग्री

जमशेदपुर:  जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरे जोरों पर चल रही हैं। यह समारोह 19 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और सत्र 2022-2025 की स्नातक एवं 2023–2025 की स्नातकोत्तर व व्यवसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रम की टॉपर व रैंक होल्डर छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगे।

कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता के नेतृत्व में समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए अब तक कई बैठकें हो चुकी हैं और सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को विभिन्न समितियों में जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

दीक्षांत समारोह को लेकर छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियों का माहौल बना हुआ है और सभी विभाग मिलकर समारोह को भव्य और यादगार बनाने में जुटे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: चलती ट्रेन से गिरा युवक, आदित्यपुर स्टेशन पर दर्दनाक मौत

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : सबर-बिरहोरों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की विशेष पहल

    बहरागोड़ा: जिला प्रशासन ने विलुप्त हो रही आदिम जनजाति सबर-बिरहोरों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘मिशन उत्थान’ के तहत एक व्यापक ग्राउंड सर्वे शुरू किया है, जिसके अंतर्गत गुरुवार को…

    Spread the love

    Muri : अंशकालिक शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने दिया समर्थन

    सकारात्मक परिणाम तक आंदोलन जारी रहेगा: प्रो० शशोधर महतो मुरी : झारखंड के कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज छठे दिन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time