Jamshedpur Women’s University की 75 छात्राओं को मिला पंचायत व्यवस्था को करीब से जानने का अवसर

जमशेदपुर:  जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी की राजनीति विज्ञान विभाग की 75 छात्राओं को पंचायती राज व्यवस्था पर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिला है. यह इंटर्नशिप कार्यक्रम नेचर संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो बागबेड़ा जिला परिषद क्षेत्र के अंतर्गत संचालित है. छात्राएं विश्वविद्यालय की प्राध्यापक व जिला पार्षद डॉ कविता परमार के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम में भाग ले रही हैं.

इंटर्नशिप के दौरान छात्राओं को पंचायत की संरचना, कार्यपद्धति और त्रिस्तरीय प्रणाली के क्रियान्वयन की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है. इसके लिए अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान में विशेष कक्षाएँ आयोजित की जा रही हैं. यहाँ अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें पंचायत शासन की गहराई से जानकारी दी जा रही है.

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को बागबेड़ा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में ले जाया जा रहा है, जहाँ वे मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों और अन्य प्रतिनिधियों से मिलकर पंचायत संचालन की प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से समझ रही हैं.

इंटर्नशिप के दौरान छात्राओं को स्थानीय पर्यावरणीय मुद्दों की भी जानकारी दी जा रही है ताकि वे सामाजिक-राजनीतिक प्रक्रिया में प्रकृति संरक्षण की भूमिका को भी समझ सकें.

डॉ कविता परमार ने कहा कि छात्राएं पंचायत व्यवस्था को जानने और समझने के प्रति काफी उत्साहित हैं. उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह इंटर्नशिप न केवल उनकी नेतृत्व क्षमता को विकसित करेगा, बल्कि उनके कैरियर निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगा.

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: ‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार के भाई प्रणव कुमार ने Join किया RJD

 

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : सबर-बिरहोरों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की विशेष पहल

    बहरागोड़ा: जिला प्रशासन ने विलुप्त हो रही आदिम जनजाति सबर-बिरहोरों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘मिशन उत्थान’ के तहत एक व्यापक ग्राउंड सर्वे शुरू किया है, जिसके अंतर्गत गुरुवार को…

    Spread the love

    Muri : अंशकालिक शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने दिया समर्थन

    सकारात्मक परिणाम तक आंदोलन जारी रहेगा: प्रो० शशोधर महतो मुरी : झारखंड के कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज छठे दिन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time