बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत अंतर्गत बामडोल, जेनाडाही, तालटिकरी चौक स्थित श्री श्री मां मनसा मंदिर की दूसरी वर्षगांठ पर पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार को दूसरे दिन महायज्ञ की शुरुआत हुई. महायज्ञ गाजे बाजे तथा स्थानीय कीर्तन मंडलियों के साथ 108 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई. जिसमें सभी कन्याओं द्वारा महुलडांगरी टोपा घाट से सुवर्णरेखा नदी के पवित्र जल को भरकर यज्ञ मंडप में कलश की स्थापना की गई. साथ ही वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ. वहीं धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव में उत्सव का माहौल है. महायज्ञ के सफल आयोजन के लेकर सभी प्रयासरत है .
इसे भी पढ़ें : Tv Show Anupama: अनुपमा के नए एपिसोड में खुलेगा राही के असली पिता का राज?
There is no ads to display, Please add some



















































