Jamshedpur: टाटा कंपनी के विस्थापितों का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिला, उठाईं कई मांगें

रांची: आज दिनांक 28 फरवरी को टाटा कंपनी के विस्थापितों का एक प्रतिनिधि मंडल झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला. इस मुलाकात में विस्थापितों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अपनी आवाज उठाई. इनमें प्रमुख रूप से पुनर्वास, मुआवजा, नौकरी, विस्थापित प्रमाण पत्र, जमीन वापसी और 1996 के सर्वे खतियान को रद्द करने की मांगें शामिल हैं.

राज्यपाल ने दिया आश्वासन

राज्यपाल संतोष गंगवार ने विस्थापितों को आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को शीघ्र ही राज्य सरकार से चर्चा करके सुलझाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्य के भू सुधार मंत्री दीपक बिरुआ को भी राजभवन बुलाकर उनसे बात की जाएगी.

विस्थापितों की समस्याएं और चिंता

विस्थापितों ने राज्यपाल से यह भी बताया कि वे वर्षों से दर-दर भटक रहे हैं. इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी द्वारा उपयोग में नहीं लाई जा रही जमीनों को बाहरी लोग अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं. विस्थापितों ने अपनी भविष्यवाणी को लेकर गहरी चिंता जताई और कहा कि वे लंबे समय से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई न्याय नहीं मिला है.

राज्यपाल से न्याय की अपील

विस्थापितों ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि वे उनकी मांगों पर ध्यान दें और उन्हें शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास करें. इस प्रतिनिधि मंडल में हरमोहन महतो, दीपक रंजीत, अशोक गौड़, गौर हेमब्रम, अबोध सिंह सरदार, अभिमन्यु गौड़, रामचंद्र महतो, अशीम प्रधान, सोमनाथ मुख़र्जी आदि लोग शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: ग्रेजुएट कॉलेज में नेशनल साइंस डे पर हुआ अद्भुत पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन और माइंड गेम्स आयोजन

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

    जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

    Spread the love

    Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

    जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time