100 से अधिक छात्रों के 150 से अधिक कलाकृतियों का प्रदर्शन.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रख्यात कलाकार माणिक शॉ के आर्ट स्कूल आर्ट पॉइंट द्वारा 30 और 31 दिसंबर 2024 को साकची स्थित बंगाल क्लब में दो दिवसीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में आर्ट पॉइंट के 100 से अधिक छात्रों के 150 से अधिक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनी का उद्घाटन समाजसेवी पूर्वी घोष, प्रख्यात कलाकार एलआई सिंह, मूर्तिकार शुभेंदु विश्वास , प्रसिद्ध कलाकार बिप्लब रॉय और अनुपम पाल ने संयुक्त रूप से किया. छात्रों की रचनात्मकता और उनकी अनूठी शैली को प्रदर्शनी में दर्शाया गया. यह आयोजन कला प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया. प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक सभी के लिए खुली है. प्रदर्शनी का उद्देश्य उभरते हुए कलाकारों को एक मंच प्रदान करना और कला के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है.
इसे भी पढ़ें :इंटरनेट खराब होने से एमजीएम में मरीजों को पर्ची बनाने में हुई परेशानी
There is no ads to display, Please add some



















































