Bahragora: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा में गुरुवार को झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार शाड़ंगी के आवासीय कार्यालय परिसर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और प्रख्यात समाजवादी रवि राय की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर उनके चित्र पर मल्लार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

रवि राय की जीवनी पर प्रकाश

इस अवसर पर डॉ. शाड़ंगी ने रवि राय के योगदान और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म ओडिशा के खुर्दा जिले में हुआ था. वे उड़िया, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं के अच्छे जानकार थे. डॉ. शाड़ंगी ने बताया कि रवि राय जनवरी 1979 से जनवरी 1980 तक मोरारजी देसाई की सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे. इसके अलावा, वे 1989-91 तक 9वीं लोकसभा के अध्यक्ष भी रहे.

इस कार्यक्रम में हुकुम महतो, सुदीप पटनायक, सनत कर, धनुराम मंडी, रिकि शाड़ंगी, विनंद जाना और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: अबुआ आवास योजना के लाभुकों को मिली चौथी किस्त


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time