Bahragora: कुंभ स्नान के बाद लापता बुजुर्ग सकुशल लौटे घर, परिजनों ने ली राहत की सांस

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित लुगाहारा गांव के 63 वर्षीय सृष्टिधर महतो दस दिन पहले कुंभ मेला देखने के लिए गए थे. लेकिन वहां पहुंचने के बाद वे अचानक गायब हो गए थे. परिवार और गांव वाले उनकी खोज में परेशान हो गए थे, लेकिन बुधवार की शाम सृष्टिधर महतो सकुशल अपने घर लौट आए.

 

घटना की आपबीती सुनाई

सृष्टिधर महतो ने घर लौटने के बाद अपनी कठिन यात्रा के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद वह अचानक गुम हो गए थे. वह न जाने कहां चले गए और उन्हें किसी भी परिचित का सामना नहीं हुआ. कई घंटों की खोज के बाद भी जब कोई पता नहीं चला, तो उन्होंने पैसों की मदद से स्टेशन पहुंचकर टिकट लिया और खड़गपुर गए. रास्ते में बहुत से लोगों ने उन्हें मदद दी.

 

परिजनों ने ली राहत की सांस

सृष्टिधर महतो के घर लौटने पर उनके परिवारवालों ने राहत की सांस ली. बुधवार रात को घर पहुंचने पर सृष्टिधर और उनके परिजनों ने राहत महसूस की. इस मौके पर मानस महतो, मनमत महतो, मंडी राज महतो, बालाराम महतो, हरीश महतो, कुकुमानी महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Patamda: दलमा के जंगल से बिछड़ा हिरन पहुंचा बोड़ाम, ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा

Spread the love

Related Posts

Potka : ब्रेन मलेरिया से छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, निदान क्लिनिक को नोटिस

दस्तावेज नहीं दिखा सके फार्मासिस्ट, दो दिनों में जवाब देने का निर्देश पोटका : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा लख्खी सरदार की ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Bahragora : मांगड़ोसोल में याद किए गए झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम, छठी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के मांगड़ोसोल गांव में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को सुरेंद्रनाथ हांसदा की अध्यक्षता में अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time