Deoghar : बरनवाल सेवा सदन में होली मिलन समारोह का आयोजन, पारंपरिक गीतों पर महिलाएं झूमी

 

देवघर : बरनवाल सेवा सदन में महिला समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज की महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की शुरूआत महाराज अहिबरन जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। महिलाएं होली की पारंपरिक गीतों पर झूमती और नाचती नजर आई। इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा मनभावन गीत की प्रस्तुत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बरनवाल महिला समिति की जिला अध्यक्ष सरिता बरनवाल ने की

बरनवाल महिला समिति की महिलाओं ने लजीज व्यंजन पुआ-पकवान, दही-बड़ा आदि का भी आनंद लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरनवाल महिला समिति की जिला अध्यक्ष सरिता बरनवाल ने की। मौके सचिव मंजू बरनवाल ने कहा कि हम जिस समाज से आते है, उस समाज का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है। हम सभी लोगों को भेदभाव भूल कर एक-दूसरे को गले लगने का त्योहार ही होली है। कार्यक्रम में मंच का संचालन कोषाध्यक्ष संगीता बनवाल ने किया। समाज की बच्चियां पीहू, नायरा, राशि आदि के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उप सचिव पूजा बरनवाल, वरिष्ठ सलाहकार प्रेमलता बरनवाल, श्वेता बरनवाल, नीलम रानी, अंजलि, सरिता बरनवाल, ज्योति बरनवाल, प्रज्ञा गुप्ता, रितु रत्नम, रीता बरनवाल, प्रियंका, शिप्रा, प्रीति, रीना, गौरी, इंदु समेत समाज की कई महिलाएं मौजूद थीं।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : होली और रमजान पर विधि-व्यवस्था को लेकर कर डीसी एसपी ने की बैठक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर विधायक सरयू राय का तंज, कहा-गाड़ी के आगे घोड़ा रख दिया, ऐसे कैसे चलेगा विकास का काम

वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का काम पायल सिनेमा के पास वन विभाग की जमीन पर बना दिया गया है रैंप सड़क हुई संकरी, रोज…

Spread the love

Chaibasa : जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में चाईबासा में कांग्रेस का विरोध मार्च, मतदाता सूची की पारदर्शिता को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारभूत कड़ी है : विधायक सोनाराम सिंकु चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : मतदाता सूची की शुचिता, प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time