Deoghar : तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव का पयर्टन मंत्री ने किया उद्घाटन, मंत्री ने क्या बोला देखें विडियो

 इस बार का श्रावणी मेला और बेहतर होगा – पयर्टन मंत्री

 

देवघर : तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव गुरुवार से केकेएन स्टेडियम में शुरूहो गया। महोत्सव का उद्घाटन पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया। मौके पर दुमका सांसद नलिन सोरेन, देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, जिप अध्यक्ष किरण कुमारी, संताल परगना के आयुक्त लालचंद डाडेल, डीसी विशाल सागर, झामुमो नेता संजय शर्मा, अजय नारायण सिंह, सुरेश साह, सूरज झा, प्रदीप चौधरी, लड्डू नरोने, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेशानंद झा, मुन्नम संजय, एसडीओ रवि कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

रोपवे को चालू करवाने का अनुरोध किया

मौक़े दुमका सांसद नलिन सोरेन ने पर्यटन मंत्री से त्रिकूट रोपवे को चालू करवाने का अनुरोध किया। वहीं देवघर विधायक ने बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की बात कहीं। जबकि सारठ विधायक चुन्ना सिंह ने देवघर के लिए विशेष पैकेज की मांग की। उदघाटन समारोह को संबोधित करते पयर्टन मंत्री ने कहा कि देवघर का इस बार का श्रावणी मेला पिछले अन्य सालों की तुलना और बेहतर होगा। राज्य सरकार इसके लिए काफी गंभीर है उन्होंने कहा कि त्रिकुट पहाड़ का बंद पड़ा रोपवे भी जल्द चालू करने की दिशा में सरकार विचार कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : होली और रमजान पर विधि-व्यवस्था को लेकर कर डीसी एसपी ने की बैठक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time