Jadugora: बाहा नृत्य और गीत से महका जादूगोड़ा, आदिवासी समुदाय के रीति-रिवाजों का जश्न

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा और उसके आसपास के क्षेत्रों में आदिवासी समुदाय का प्रमुख महापर्व “बाहा पर्व” धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस पर्व के दौरान बाहा नृत्य और गीतों से वातावरण महक उठा है. साथ ही, पूरे जादूगोड़ा और पोटका में शादी-विवाह, शिकार पर्व, और अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत भी हो चुकी है.

गांव के नायक माखन सोरेन की अगुवाई में बाहा नृत्य

गांव की महिलाएं बाहा नृत्य करते हुए नायक माखन सोरेन के साथ उनके बगुला साईं आवास से बाहर निकल कर ज़ाहेर थान तक पहुंचीं. वहां मरांग बुरू की पूजा अर्चना की गई और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई. इस दौरान आदिवासी महिलाओं ने अपनी पारंपरिक बाहा गीत और नृत्य के माध्यम से पर्व की खुशबू पूरे क्षेत्र में फैला दी.

शिकार पर्व की शुरुआत, पारंपरिक परिधान में जंगल की ओर कदम

इस विशेष अवसर पर, टोला ग्राम प्रधान मंगल सोरेन ने बताया कि बृहस्पतिवार को शिकार पर्व की शुरुआत की जाएगी. इस पर्व में गांव के लोग पारंपरिक हथियारों के साथ जंगल में घुसकर अपनी पुरानी परंपराओं का पालन करेंगे.

इसे भी पढ़ें : Chakulia: गायत्री शक्तिपीठ में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह 7 मार्च से, तैयारियां जोरों पर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time